Monday, October 26, 2015

गीत: भारत देश महान

गीत: भारत देश महान
राष्ट्र भक्त जहाँ जान लुटाते यह भारत की शान।
गर्व से बोलो भारत वासी है भारत देश महान।

आज यहाँ पर आतंकी सब अपना डाले डेरा है।
धुँधला धुँधला दिखता मुझको आज सवेरा है।
पाप राक और रैप के गीतों का होता है गान।
भारत का संगीत गुम गया लोकगीत हैरान।
पाश्चात के चोले में गुम पूरब की मुस्कान।

आज युवा सारे दिखते है इंटरनेट के द्वारे।
ये रहते घर में माँ इनको कितनी बार पुकारे।
इनकी नजरे टिकी रहती है मोबाइल स्क्रीन।
जो दिखती है कहीं पे ब्लू औ कहीं पे है ग्रीन।
बडे बुजुर्गों की आहें है अब इनका सम्मान।

यहाँ पे रिस्ते नाते यारो विघटित हो जाते हैं।
यहाँ एक दूजे से वर्षों कोई नहीं मिल पाते हैं।
यहाँ पे त्योहारों का करलव तस्वीरों में दिखता।
चीन के व्यंजन आज रसोई में हरदम पकता।
डिजिटल मैसेज ने ले लिया है पत्रों का स्थान।

No comments:

Post a Comment